Digras Express

RNI No. MAHMAR/ 2015/61359
Logo
Latest News Across India
मुख्य संपादक: जगदीश श्रीराम राठोड
News वाशीम यवतमाळ मानोरा तालुका दिग्रस तालुका महाराष्ट्र देश विदेश खेळ मनोरंजन राजकीय

जाहिराती व इतार माहिती साठी आजच संपर्क करा ! मुख्य संपादक जगदीश राठोड मो-नं. +91 99 22 95 25 92 दिग्रस एक्सप्रेस.

Tuesday, January 27, 2026

फिल्म पत्रकार व गीतकार गाजी मोइन को मुंबई में “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026”, हीरो राजन कुमार ने दी बधाई

मुंबई :   (साप्ताहिक दिग्रस एक्सप्रेस)
बिहार के जाने-माने फिल्म पत्रकार, लेखक एवं गीतकार गाजी मोइन को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राजन कुमार विशेष रूप से मुंबई पहुँचे और अपने मित्र गाजी मोइन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
सम्मान समारोह में गाजी मोइन को देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉमेडियन सुनील पाल, अभिनेता अली खान, प्रसिद्ध गायक उदित नारायण की पत्नी एवं गायिका दीपा नारायण झा, डॉ. अजय सहाय, आदित्य सिंघानिया, अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत, लेखक दीपक देसाई, अभिनेता रमेश गोयल, एसीपी संजय पाटिल, प्रसिद्ध गायिका रेखा राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले गाजी मोइन पिछले दो दशकों से फिल्म पत्रकार, लेखक और गीतकार के रूप में फिल्म जगत में सक्रिय हैं। वे आईपीआरएस (IPRS) के सदस्य होने के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में पीआरओ के रूप में भी कार्यरत हैं। बीते दस वर्षों से वे अभिनेता राजन कुमार के साथ जुड़े हुए हैं।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद अभिनेता राजन कुमार सीधे मुंबई पहुँचे और अपने मित्र गाजी मोइन को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

फॉलोअर